पटना, सितम्बर 1 -- मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले। रविवार की देर शाम मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने के बाद वह मुख्यमंत्री से मिलने एक अणे मार्ग पहुंचे। सीएम ने मुख्य सचिव को बधाई दी और उनके राज्यहित में और बेहतर करने की अपेक्षा की। मुख्य सचिव ने नयी जिम्मेवारी को लेकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही कार्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। संकल्प स्थित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार भी मौजूद थे। इसके बाद मुख्य सचिव ने विधिवत कामकाज संभाला। उन्होंने आला पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उनसे विभिन्न की जानकारी ली। उन्होंने शीघ्र ही विभागीय कार्यों की समीक्षा करने की भी जानकारी अधिकारियों को दी। उधर, निवर्तमान मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.