बदायूं, जुलाई 6 -- बदायूं, संवाददाता। नवागत यात्रीकर अधिकारी अभिनव कुमार चौधरी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद वाहनों की चेकिंग का सिलसिला शुरू कर दिया है। यात्रीकर अधिकारी ने शहर के अलावा उझानी, कादरचौक, बरेली, बिल्सी रोड पर वाहनों की चेकिंग की। यात्रीकर अधिकारी रमेश प्रजापति का ट्रांसफर शासन ने बरेली कर दिया है। उनके स्थान पर एटा से अभिनव कुमार चौधरी यहां आये हैं। नवागत यात्रीकर अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद एआरटीओ प्रशासन आरबी गुप्ता, एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीश कुमार से मुलाकात की। इसके बाद जिले के रूट के बारे में जानकारी ली और चेकिंग शुरू कर दी। यात्रीकर अधिकारी ने सामान्य वाहनों के साथ-साथ स्कूल वाहन की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान कुल पांच वाहनों के चालान किए दो सीज कर दिए। यात्रीकर अधिकारी के लिए केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर से संचालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.