अल्मोड़ा, फरवरी 16 -- पारस्परिक स्थानांतरण नहीं होने पर सोमवार को भी लोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी कार्यबहिष्कार पर डटे रहे। प्रदर्शन कर अब तक मांग पूरी नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया। सोमवार को भी उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीय एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार किया। लोनिवि कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर कहा कि कर्मचारी पाारस्परिक स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं। इसके लिए पिछले कुछ दिनों से कार्यबहिष्कार भी किया जा रहा है। इसके कामकाज प्रभावित हो रहा है, लेकिन इसके बाद भी अब तक पारस्परिक स्थानांतरण नहीं किए गए हैं। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी उग्र आंदोलन करने के लिए भी बाध्य होंगे। यहां जिलाध्यक्ष नवल पंत, पूर्व जिलाध्यक्ष टीका सिंह खोलिया, प्रांतीय क...