पूर्णिया, सितम्बर 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के बैनर तले रविवार को जिला कार्यपालक सहायकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मनु कुमार ने किया। यह धरना स्थानीय थाना चौक पर आयोजित किया गया, जिसमें जिले भर से कार्यपालक सहायक एकजुट होकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष मनु कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यपालक सहायक पिछले चौदह वर्षों से पूरी निष्ठा व मेहनत से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक हर सरकारी कार्य में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। बावजूद इसके उन्हें वेतन वृद्धि, स्थायी वेतनमान और अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि अन्य संविदा...