नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त बरती जा रही है। इस संबंध में निगम प्रशासन ने कुछ जोन में कार्यक्रम स्थल पर कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। भंडारा और अन्य खानपान के आयोजन पर विभिन्न स्थानों से 10 चालान काटे गए हैं। केशवपुरम जोन और अन्य स्थानों पर भी उल्लंघनकर्ताओं के चालान काटे गए। अधिकारियों ने बताया कि केशवपुरम जोन की वार्ड समिति की बैठक में फरवरी में निर्णय लिया था कि भंडारा आयोजन करने वालों को प्रशासन के समक्ष शपथ पत्र देना होगा। साथ ही, उन्हें भंडारे के कार्यक्रम स्थल पर कूड़ेदान रखने की भी व्यवस्था करनी होगी। अब इस संबंध में उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके अलावा अन्य जोन में भी कार्यक्रम स्थल पर कर्मचारियों की निगरानी के दौरान कूड़ा पाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.