गिरडीह, फरवरी 4 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बाकी कला पंचायत के बाकीखुर्द गांव स्थित एक शिक्षा संस्थान में दीनी तालीम से संबंधित एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें गांव के ही चार व्यक्ति ने हंगामा कर दिया। इसके बाद कार्यक्रम को बंद करना पड़ा। मंगलवार शाम को आयोजक मो ऐनुल हक ने अहिल्यापुर थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्यक्रम में हंगामा करनेवाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के माध्यम से ऐनुल ने कहा कि वह अपने छोटे से मकान में बच्चों की दीनी तालीम को लेकर संस्था का संचालन करते हैं। संस्थान में बच्चों को दीनी तालीम दी जाती है। सोमवार शाम को बच्चों की तालीम को निखारने के लिए बच्चों के बीच दीनी तालीम को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें दूर - दराज से मौलाना, ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.