रांची, नवम्बर 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। करमटोली चौक स्थित धूमकुड़िया भवन में सामाजिक-वैचारिक संगठन रांची रिवोल्ट जन मंच और लक्ष्य डिफेंस एकेडमी की ओर से शुक्रवार को विशेष समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर रखा गया था। समारोह में अपने संबोधन में रांची रिवोल्ट जन मंच के संयोजक डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने कहा कि झारखंड अब 25 वर्षों का हो चुका है और आने वाले समय में यहां के विकास में और भी तेजी आएगी। उन्होंने सभी राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य संगठनों से अपील की कि वे एकजुटता, टीम भावना और समर्पित भाव से मिलकर झारखंड को विकसित बनाने की दिशा में आगे बढ़ें। डॉ. बब्बू ने आगे कहा कि सशक्त भारत के लिए विकसित झारखंड सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि...