मऊ, जनवरी 12 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय बनकटा पर सोमवार को ठंड से बचाव के लिए असहायों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 1000 असहायों के बीच कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील गुप्ता ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा की भावना से किया गया यह कार्य सराहनीय है और इसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। विशिष्ट अतिथि सूरज राय ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को इस आयोजन से प्रेरणा लेकर इसी प्रकार आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। यह आयोजन हमें आगे बढ़कर समाज में हासिए पर खड़े व्यक्तियों की मदद करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का संचालन अमित गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन रतन गुप्ता, आनंद किशोर गुप्ता की ओर से किया गया था। इस अवसर अजीत गुप्ता, रामविलास गुप्ता, मृत्युं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.