लखीसराय, फरवरी 8 -- सूर्यगढ़ा। आगामी 16 एवं 21 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना को दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इसके लिए मेडिकल जांच टीम का गठन किया गया है,ताकि लाभुक गर्भवती महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उनके स्वास्थ्य की जांच और दवा वितरण का कार्य किया जा सके। लाभुकों के बीच प्रचार -प्रसार करने पर बल दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अनुसारडाॅ.सीमाभारती,डाॅ.राहत जहां और अन्य सात स्वास्थ्य कर्मी व एएनएम प्रतिनियुक्त हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...