सहरसा, जनवरी 13 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 में समग्र शिक्षा के अनुमोदित बजट के आलोक में जिले के 50 माध्यमिक या उच्च माध्यमिक विद्यालयों में फाइनेंशियल एंड डिजिटल लिटरेसी प्रोग्राम का संचालन किया जाना है। प्रोग्राम के लिए पांच हजार रूपये प्रति विद्यालय की दर से राशि प्रावधानित की गई है। कार्यक्रम के क्रियान्वयन के क्रम में जिले से दो-दो शिक्षकों को मुख्य प्रशिक्षक के रूप में राज्य स्तर पर प्रशिक्षित किया जा चुका है। राज्य परियोजना निदेशक ने विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम के प्रभावी संचालन को लेकर जारी निर्देश में कहा कि कार्यक्रम हेतु अनुमोदित सभी 50 माध्यमिक,उच्च माध्यमिक विद्यालयों से एक-एक शिक्षक को कार्यक्रम के नोडल शिक्षक के रूप में नामित कर जिला स्तर पर एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। राज्य ...