फरीदाबाद, जनवरी 8 -- फरीदाबाद। नेहरू कॉलोनी व एनआईटी दो में स्थित मस्जिद में बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वहां उपस्थित आमजन को यह शपथ भी दिलाई गई। संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने जानकारी दी कि बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के उन्मूलन के उद्देश्य से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के अंतर्गत लागू कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से बताया कि बाल विवाह कानूनन एक गंभीर अपराध है और इसमें संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। हेमा कौशिक ने आमजन से अपील की कि यदि किसी मोहल्ले, गांव या क्षेत्र में बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त हो, तो उसे समय रहते रोकने...