मऊ, जुलाई 3 -- पूराघाट। पिछले दिनों विकास खंड घोसी के अतरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के साथ अराजकतत्वों ने मारपीट और जानलेवा हमले की घटना को लेकर कोपागंज विकास खंड के मनरेगाकर्मी काफी आक्रोशित हैं। इस संबंध में घटना की कड़ी निंदा करते हुए सभी मनरेगाकर्मियों ने बुधवार को एक दिवसीय मनरेगा कार्यों का बहिष्कार करते हुए खंड विकास मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक समीक्षा की बैठक का भी बहिष्कार करते हुए खंड विकास अधिकारी चन्द्रशेखर कुशवाहा को पत्रक दिया। पत्रक में मनरेगाकर्मियों ने कार्यक्रम अधिकारी विनय द्विवेदी के साथ अराजकतत्वों द्वारा मारपीट और जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पत्रक देने के दौरान मनरेगा ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक चौहान, रामकेश, संजीव कुमार राय, राकेश यादव, प्रमिला, सरोज देवी, ऊषा यादव, संध्या त्रिपाठी, राजेश कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.