रुडकी, जनवरी 31 -- नगर निगम में कार्यकारिणी समिति और विकास समिति के गठन को लेकर लंबे समय से लंबित चुनावी प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित हो गया है। नगर आयुक्त कार्यालय के आदेश के तहत यह चुनाव 20 फरवरी को होगा। नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी की से जारी पत्र में बताया गया कि बोर्ड बैठक के कार्यकारिणी समिति और विकास समिति के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया था। इस संबंध में मेयर के 28 जनवरीके निर्देश के क्रम में चुनाव की तिथि और समय-सारिणी निर्धारित की गई है। इसके तहत 20 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 11:30 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.