प्रयागराज, फरवरी 18 -- प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बुधवार को तय होने की संभावना है। प्रयागराज में पार्टी की इकाई प्रत्याशी का नाम तय नहीं कर पाई। अब प्रत्याशी का मामला लखनऊ के दरबार पहुंच गया है। प्रत्याशी का विवाद सुलझाने के लिए महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी और महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता लखनऊ गए हैं। चर्चा है कि अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाजपा प्रत्याशी पर मुहर लगाएंगे। डिप्टी सीएम बुधवार को महापौर और भाजपा के महानगर अध्यक्ष के साथ बैठक कर कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रत्याशी का विवाद सुलझाएंगे। समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी तय कर लिया है, लेकिन नाम की घोषणा नहीं की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.