सोनभद्र, मार्च 17 -- अनपरा,संवाददाता। जपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता सोमवार को अनपरा पहुंचने पर ढोल नगाड़ों की थाप और पुष्पहार से कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। डिबुलगंज के पीपल चौक पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार शुक्ला की अगुवाई में सैकड़ो की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनकी जोर दार अगुवानी की। इसके बाद काफिला जैन काम्पलैक्स पहुंच सभा में तब्दील हो गया जहां वरिष्ठ भाजपाई केसी जैन सदस्य साडा,बागवानी बोर्ड के निदेशक जगदीश बैसवार,उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम,कृष्णा सिंह,रविजीत सिंह कंग,पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा समेत तमाम भाजपाइयों ने अनका माल्यापर्ण कर अभिनन्दन किया और दुबारा जिलाध्यक्ष बनाये जाने को संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अहम बताया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही संग...