दरभंगा, जून 1 -- बेनीपुर। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। संगठन को ऊंचाई पर ले जाने में इनका अहम योगदान है। भाजपा बेनीपुर नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक नगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा की अध्यक्षता में धेरुख में हुई। इस दौरान उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश परिषद सदस्य अमित झा पप्पू ने कही। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के सफल नेतृत्व, दूरदर्शिता, समग्र सोच और कार्यकर्ताओं की बदौलत पूरी दुनिया में भारत सशक्त शक्ति के रूप में खड़ा है। बैठक में राम नारायण ठाकुर, सुबोध कामत, राजीव कुमार झा, रामसागर ठाकुर, ललित झा, अमरनाथ शर्मा, अशोक दास, मनोज कुमार मुन्ना, सोनू ठाकुर आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.