जहानाबाद, दिसम्बर 15 -- अरवल, निज संवाददाता। बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री बनने के बाद एमएलसी डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी का अरवल भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में स्वागत अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अरवल विधानसभा विधायक मनोज कुमार ने मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का अंग वस्त्र और गुलदस्ता से स्वागत अभिनन्दन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिला संयोजक गुड्डू चंद्रवंशी ने की। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी ने आभार एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं और कार्यकर्ताओं के बदौलत ही उनके स्नेह आशीर्वाद से ही आज इस सम्मान के ...