सिमडेगा, सितम्बर 7 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान को लेकर पार्टी के पर्यावेक्षकों ने रविवार को बांसजोर एवं ठेठईटांगर प्रखंड में बैठक की। मौके पर एआईसीसी के पर्यवेक्षक एचएस लक्की, पूर्व विधायक सह पर्यवेक्षक जय प्रकाश गुप्ता, विधायक भूषण बाड़ा तथा पीसीसी के पर्यवेक्षक डॉ अजय शाहदेव ने कार्यकर्ताओं को संगठन सृजन कार्यक्रम की जानकारी दी। इधर बैठक में जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, जिप सदस्य जोसिमा खाखा, बिपिन पंकज मिंज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए एआईसीसी पर्यवेक्षक एचएस लक्की ने कहा कि संगठन सृजन अभियान केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का एक आंदोलन है। झारखंड की धरती ने हमेशा संघर्ष की आवाज बुलंद की है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर परिस्थिति मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.