बदायूं, सितम्बर 30 -- उझानी। ब्लॉक परिसर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की नगर एवं ग्रामीण मंडल की कार्यशाला आयोजित की गयी। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य हर घर तक स्वदेशी उत्पाद उपयोग करने की अपील पहुंचाना है। कहा, यह अभियान न केवल आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि देशभक्ति और स्वदेशी मूल्यों को मजबूत करने में भी योगदान देगा। इस मंडल अध्यक्ष नगर उझानी सचिन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष उझानी ग्रामीण मोहित तोमर, जिला उपाध्यक्ष ग्रीशपाल सिसोदिया, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, अजय तोमर, आनंद मिश्रा, रेनू सिंह, करुणा सोलंकी, ज्ञानचंद शाक्य, विवेक राष्ट्रवादी, बालकराम वर्मा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.