सासाराम, सितम्बर 13 -- दिनारा,एक संवाददाता। हम लोगों का सौभाग्य है कि बिहार का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। वहीं केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के साथ आत्मनिर्भर भारत बनाने में जुटे हैं। विकसित प्रदेश व देश के लिए एनडीए की सरकार निरंतर कार्य कर रही है। जिससे आज नया बिहार दिखने लगा है। आने वाले समय में बिहार की तस्वीर और बदल जायेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं की शुरुआत की है। उक्त बातें शनिवार को भलुनीधाम में आयोजित विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...