औरंगाबाद, फरवरी 20 -- पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ आयोजन, भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों ने लिया भाग फोटो- 20 फरवरी एयूआर 13 कैप्शन- शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में शामिल भाजपा नेता औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत जिला योजना बैठक का आयोजन औरंगाबाद के भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री धनराज शर्मा शामिल हुए। बैठक की शुरुआत जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी ने की। जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह और वैभव विशाल उर्फ टैगोर ने प्रशिक्षण में पंच परिवर्तन विषय पर अपनी बातों को रखा। मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक सुबोध सिंह ने आगामी 22 फरवरी को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को लेकर जिला के प्रत्येक बूथ पर इसे सु...