कोडरमा, जनवरी 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा के चाराडीह स्थित केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी के आवास पर गुरुवार को कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी स्वयं उपस्थित रहेंगी। यह समारोह गुरुवार को दिन के 11 बजे से शुरू होगा, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के लिए कार्यकर्ता ही सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। कार्यकर्ताओं का मनोबल ही पार्टी की असली ताकत और संबल होता है। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को आयोजित यह कार्यकर्ता मिलन समारोह न केवल कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का अवसर देगा, बल्कि लोगों तक हमारे पारंपरिक त्योहारों और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश भी पहुंचाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.