गाज़ियाबाद, नवम्बर 12 -- गाजियाबाद। कांग्रेस ने विधानसभी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष ने सभी बूथ पदाधिकारियों को सभी बूथ पर मतदाताओं के वोट बनवाने और वोटर लिस्ट में सभी का नाम होने की जांच करने के निर्देश दिए। पुराना बस अड्डा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि आगामी चुनाव में बूथ पदाधिकारियों की बड़ी भूमिका होगी। उन्हें अपनी बूथ पर सभी मतदाताओं के वोटर लिस्ट में नाम देखने होंगे। ताकि सभी अपने मत का प्रयोग कर सके। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ अध्यक्ष अपने बूथ में रहने वाले लोगों से संपर्क करें। साथ ही कांग्रेस की नीतियां बताने के साथ ही उनकी वोटर लिस्ट में नाम की भी जांच कराए। कहा कि यदि बूथ पर नए मतदाता है, तो उनका वोटर ...