वाराणसी, जनवरी 11 -- पिंडरा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और आजमगढ़ मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज अरुण राजभर ने चकरमा में रविवार को पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ताओ में जोश भरा। उन्होंने कहा कि बनारस, गाजीपुर, बलिया, मऊ, और आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर गठबंधन के उम्मीदवार को जिताना है। इसके लिए अभी से पूरी ताकत के साथ काम में जुटना होगा। विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अरुण राजभर ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि एसआईआर को प्राथमिकता दें। 18 व 21 वर्ष से ऊपर के सभी पात्र लोगों के नाम जुड़वाएं। 2027 में पुनः एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ.बसंत राजभर ने किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रतिनधि रमेश राजभर, जिलाध्यक्ष उमेश राजभर, विनय तिवारी, विनोद पांडेय, अमित राजभर...