आरा, फरवरी 14 -- कोईलवर। भारत सरकार में काबीना मंत्री रहे आरा के पूर्व सांसद आरके सिंह कोईलवर नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता स्व शिवकुमार सिंह के आवास पर पहुंच उनके निधन पर शोक संवेदना जाहिर की। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी शारदा देवी, बेटे नयन कुमार और बेटी श्रुति कुमारी से भी मिलकर उनके साथ हमेशा खड़े रहने का भरोसा जताया। पूर्व मंत्री ने मौके पर उपस्थित बड़े भाई राजकुमार और देव कुमार सहित पूरे शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि स्व शिवकुमार सिंह की गैरमौजूदगी लंबे समय तक खलेगी। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, अध्यक्ष ऋतुराज, नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.