नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पटपड़गंज विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ता अभिनंदन और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने किया था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सड़क परिवहन राजमार्ग एवं कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। उनकी बदौलत ही चुनाव जीता जा सकता है। इस दौरान रविंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता तन मन से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हमेशा उपस्थित हैं। पार्टी ने जो भी वादा किया है उसको अपने क्षेत्र में लागू करवाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.