गिरडीह, फरवरी 21 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार स्थित भाकपा माले कार्यालय में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने की। बैठक में 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनय कुमार संथालिया को मजबूती से विजय दिलाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा कि धनवार के सर्वांगीण विकास के लिए जनता को ऐसे उम्मीदवार को अपना मत देना चाहिए, जो हर संघर्ष में जनता के साथ खड़ा रहा हो। उन्होंने कहा कि विनय कुमार संथालिया ने क्षेत्र के विकास, गरीबों, महिलाओं, पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ी है और हमेशा जनसमस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाई है। कहा कि धनवार नगर पंचायत का चुनाव...