देहरादून, नवम्बर 30 -- देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 128 वें संस्करण को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में सुना। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उत्तराखंड के एंड्यूरेंस स्पोर्ट्स और हाई एल्टीट्यूड मैराथन का उल्लेख राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि देश में शहद उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है और राज्य सरकार भी किसानों को शहद उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करते हुए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभान्वित कर रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम सदैव ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी होता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनने की अपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.