कन्नौज, जनवरी 15 -- कन्नौज। नसिरापुर स्थित जिला कार्यालय में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सांसद डिंपल यादव का ४८ वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी लंबी दुर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष कलीम खां ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ सांसद का सादगी के साथ जन्म दिन मनाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद जनहित के मुद्दों को लगातार संसद में उठा रही हैं। ताकि क्षेत्र का सर्वागीण विकास हो सके। इस मौके पर सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, यश कुमार दोहरे, प्रदेश सचिव आकाश शाक्य, जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव, यशवीर भदौरिया समेत अन्य मौजूद रहे। फोटो 20-पार्टी कार्यालय पर सांसद डिपंल यादव का जन्म दिन मनाते सपाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.