भागलपुर, दिसम्बर 10 -- यूपीए की पूर्व चेयरपर्सन एवं कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 79वां जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उत्साहपूर्वक मनाया। बिहपुर के स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस भवन में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. इरफान आलम के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए केक काटा और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सहयोग की भावना से महादलित बस्ती में जाकर बच्चों में चॉकलेट वितरित की। उधर, बिहपुर विधायक ईं. शैलेंद्र का जन्मदिन भी कार्यकर्ताओं ने मनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...