गंगापार, अप्रैल 6 -- क्षेत्र के उग्रसेनपुर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का 46वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी ने राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत को माना और योजनायें अंत्योदय को समर्पित रहीं। इसी बलबूते भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओ ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष पंडित आशाराम तिवारी, कमला प्रसाद पाण्डेय, पं. श्याम धर शर्मा, मयंक मिश्र, शिवेश त्रिपाठी, प्रकाश त्रिपाठी, हरिगेन्द्र सिंह आदि रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...