औरंगाबाद, नवम्बर 4 -- हसपुरा एनडीए चुनावी कार्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा की एक बैठक अध्यक्ष श्रीकांत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें पार्टी के सभी सदस्य और कार्यकर्ता एकजुट होकर गोह विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डा. रणविजय कुमार की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। गठबंधन की एकजुटता पर जोर देते हुए रालोमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिन्हा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह गठबंधन केवल चुनावी तालमेल नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भाजपा प्रत्याशी के लिए रालोमो का हर एक कार्यकर्ता, हर एक बूथ पर, पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ काम करेगा। पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि रंजीव रंजन उर्फ नन्हका बाबू, नारायण शर्मा, पंचायत अध्यक्ष राजू कुमार वर्मा, सूर्यदयाल सिंह, रामब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.