चक्रधरपुर, सितम्बर 16 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ से किसी कार्यक्रम से गीतांजलि एक्सप्रेस से चक्रधरपुर पहुंचे थे। जहां चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद मुंडा चक्रधरपुर शीतला मंदिर में आशु दौड़राजका के आवास पहुंचे। वहां पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठन मजबूती को लेकर चर्चा की। उसके बाद उन्होंने साईं मंदिर पहुंचकर साईं बाबा का दर्शन किया। उसके बाद सरायकेला के लिए रवाना हो गए। मौके पर भाजपा नेता सुरेश साव, डारे बोदरा, दीपक सिंह, ललित मोहन गिलुआ, परेश मंडल, अशोक दास, संजय पासवान, गौतम रवानी, राजू शर्मा, दुर्योधन प्रधान, कृतिवास प्रधान, परमेंद्र सिंह चौहान, मोहित सा...