कन्नौज, जुलाई 2 -- कन्नौज,संवाददाता। सपा के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 52 वां जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पहले उनकी दीर्घायु के लिए हवन-पूजन किया। इसके बाद केक काटकर खुशी मनाई। जन्म दिवस के मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। 151 सैनिकों को अंगवस्त्र भेंट कर उनको सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल, पुलिस लाइन रोड पर स्थित वृद्धाश्रम में वस्त्र एवं फल का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष कलीम खां ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के अंदर जननेता के रुप में पहचाने जाते हैं। कहा कि वह वंचितो, शोषितों,गरीबों, किसानों व नौजवानों के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ रहे हैं। जय कुमार तिवारी बउअन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कन्नौज के लिए अभूतपूर्व काम किए हैं। कहा कि वह हमारा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, यह ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.