नई दिल्ली, फरवरी 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उनके कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा बेवजह तंग किया जा रहा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि मंडपम मामले से बौखलाई पुलिस उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी तंग कर रही है, जिनका इस प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह से अनैतिक और निंदनीय है। कांग्रेस कार्यकर्ता दिन में बड़ी संख्या में तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन पर जुटे। आरोप है कि राजेन्द्र नगर विधानसभा से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े विनित यादव और युवक कांग्रेस के कर्मचारी नितिन शर्मा को पुलिस ने पूछताछ की आड़ में बैठा लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने के समक्ष प्रदर्शन करते हुए दोनों को छोड़ने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.