भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर में आगामी 24 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा की सफलता के लिए नवगछिया संगठन जिला में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से टोली बनाकर अलग-अलग, गांव-मोहल्ले में आमजनों और किसानों को आमंत्रित किया जा रहा है। बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन ने कार्यकर्ताओं के साथ नवगछिया मंकदपुर चौक पर दुकानदारों और आमजनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसभा में जाने का आमंत्रण दिया। इस मौके पर जिला महामंत्री मुकेश राणा, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, विक्रम सिंह, राजकुमार रजक, सोनज साह सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.