मऊ, मार्च 25 -- मधुबन। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत मधुबन दुबारी मोड़ पर भाजपा के पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नवागत जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य का स्वागत किया। नवागत जिलाध्यक्ष ने शहीद स्मारक कटघराशंकर और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और विधानसभा चुनाव में जनपद की चारों सीटों पर कमल खिलाना हमारी प्राथमिकता है। यह तभी संभव होगा जब हमारे कार्यकर्ता एक मत हो। गिरीश चन्द गुप्ता ने कहा कि नवागत जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के नेतृत्व में पार्टी को गति मिलेगी। कार्यक्रम को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष सूर्यभान राजभर, आइटी सेल के अमित गुप्ता, संतोष त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.