बाराबंकी, दिसम्बर 17 -- रामसनेहीघाट। मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद स्थानीय नगर पंचायत स्थित मिनी स्टेडियम में बुधवार को पहुंचे। जहां जिला अध्यक्ष दिनेश निषाद के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। अपराह्न करीब तीन बजे मंत्री के पहुंचते ही आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मिनी स्टेडियम का मुख्य द्वार बंद कराकर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई, जिससे बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने निषाद समुदाय के लोगों के साथ बंद कमरे में बैठक की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों को कुछ देर प्रतीक्षा के बाद बाहर कर दिया गया, जिससे वे मंत्री से सवाल न कर सके। सूत्रों के अनुसार हाल ही में बिहार में हिजाब को लेकर दिए गए उनके विवादित बयान...