छपरा, फरवरी 21 -- फोटो 3: शहर के साधन पुरी स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस को संबोधित करते ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, पर्यवेक्षक विशाल मल्होत्रा व अन्य छपरा, एक संवाददाता। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वे शनिवार को साधना पुरी स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। पूर्व में ऑल इंडिया कांग्रेस के सचिव व सारण के पर्यवेक्षक विशाल मल्होत्रा के छपरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छपरा पहुंचे सत्यनारायण पटेल ने कहा कि अब वे प्रखंड से लेकर जिला स...