पूर्णिया, फरवरी 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शहर के बेलौरी कुशवाहा बस्ती स्थित बूथ संख्या 339 पर बूथ अध्यक्ष सोनू कुमार कुशवाहा के निवास पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 131 वां संस्करण विधायक विजय खेमका ने स्थानीय नागरिकों के साथ सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में साझा भोजन कम्युनिटी मील की परंपरा का उल्लेख करते हुए समाज में एकता, समरसता और सद्भाव को मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम उपरांत स्थानीय बुजुर्ग किसान प्रतिनिधि मंडल एवं महिला प्रतिनिधि मंडल ने विधायक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया। उन्होंने बूथ अध्यक्ष सहित बूथ कमेटी के सद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.