दरभंगा, जनवरी 21 -- दरभंगा। बिहार भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना न केवल गौरव का विषय है बल्कि बिहार की नेतृत्व क्षमता का देश स्तर पर नई पहचान मिली है। ये बातें भाजपा सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने नितिन नवीन को भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कही। उन्होंने इसे बिहारवासियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व का यह निर्णय संगठन में युवाओं की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है जो कार्यकर्ताओं के लिए सुखद संकेत है। उन्होंने नितिन नवीन को कार्यकतअरओं का रोल मॉडल बताया। बिहार के लिए गौरव का पल : डॉ. धर्मशीला दरभंगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नवीन को मंगलवार को नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने सम्मानित किया। मौके पर सांसद डॉ. ...