मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- बंदरा। भाजपा की पश्चिमी मंडल इकाई द्वारा रविवार को रामपुरमहिनाथ बूथ संख्या 250, 251 पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं के घर पर पार्टी का झंडा लगाया गया। साथ ही 'गांव और बस्ती चलो अभियान' के तहत पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित गरीब कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया। इस मौके पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, गायघाट भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष फेकू राम, जिला कार्यसमिति सदस्य ओबीसी मोर्चा विक्रम कुमार, बालदेव सहनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...