आगरा, दिसम्बर 11 -- क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में गुरुवार को मंडल अध्यक्ष समेत दर्जनों भाजपाईयों ने थाना पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही सीओ पटियाली मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ के आश्वासन के बाद भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता सिढपुरा थाना परिसर में एकत्रित हुए। यहां पुलिस पर कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और उचित कार्रवाई नहीं होने तक धरना प्रदर्शन को जारी रखने की चेतावनी दी। धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पटियाली सीओ संदीप वर्मा थाना पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। ...