समस्तीपुर, दिसम्बर 26 -- समस्तीपुर। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज सूबे में सरकार बनी है। इनका योगदान सर्वोपरी है। इतनी प्रचंड बहुमत के पूरे हकदार समर्पित कार्यकर्ता ही है। कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है कि आज मंच पर इतने सारे विधायक है। उक्त बातें जल संसाधन व संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश जनता दल यूनाइटेड द्वारा निर्देशित कार्यक्रम कार्यकर्ता आभार सामारोह का आयोजन पुरे बिहार में चल रहा है। इसके तहत पूराने साथियों का सम्मान व नये साथियों का स्वागत किया जा रहा है। गुरुवार को जदयू द्वारा कर्पूरी ठाकुर सभागार में आयोजित कार्यक्रम को वो संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओ को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नालांदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, विधायक महेश्व...