सिमडेगा, सितम्बर 10 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। एआइसीसी के ऑब्जर्वर एचएस लक्की ने मंगलवार को संगठन सृजन अभियान के तहत बोलबा, जलडेगा, बानो प्रखंड कांग्रेस कमेटी के लोगों से मुलाकात की। मौके पर एचएस लकी ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन के लिए ऑक्सीजन की तरह होते हैं। कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर किसी भी संगठन को मजबूत नहीं किया जा सकता है। सभी निर्णय कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप ही लिया जायेगा। जिलाध्यक्ष की नियुक्ति किसी भी नेता की सिफारिश से नहीं होगी। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश के सभी जिलों, प्रखंडों, पंचायतों और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य है। इस बार संगठन में अल्पसंख्यक, ओबीसी, महिला, एसटी, एससी तथा युवाओं एवं सभी वर्गों को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.