गाजीपुर, मार्च 18 -- मनिहारी/ खानपुर/देवकली। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने सोमवार को जिले के जखनियां और सैदपुर विधानसभा में भ्रमण कर वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात किया। इस दौरान वह हथियाराम स्थित मठ भी पहुंचे और महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति जी महाराज का आशीर्वाद लिया। जखनियां में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राय ने कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारे संगठन की असली ताकत है। इनके सम्मान व स्वाभिमान के लिए हम हर संभव काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आत्म निर्भर बनने के आह्वान के साथ उनके हर दुख सुख मे साथ रहने का वादा किया। नवनियुक्त अध्यक्ष का खानपुर, मनिहारी, देवकली समेत कई जगहों पर स्वागत किया गया। सैदपुर तहसील स्थित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.