हरिद्वार, अप्रैल 23 -- राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी पूर्व मंत्री चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि हमारी एकता, कार्यकर्ताओं की मेहनत उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल को भाजपा, कांग्रेस के बाद तीसरी ताकत बनाएगी। मिशन 2027 रालोद का लक्ष्य है,2027 में राष्ट्रीय लोकदल की सरकार बनेगी। यह बातें उन्होंने सम्मेलन के दौरान कही। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत की अध्यक्षता में भूपतवाला में होटल पर्ल पर राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड के सभी पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ने पार्टी का जन जागरण अभियान शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड की जनता के साथ खड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.