बेगुसराय, नवम्बर 22 -- गढ़पुरा। विधानसभा चुनाव में लोजपा (आर) बखरी सुरक्षित सीट से जीत दर्ज करने के बाद मंत्री बनाए गए हैं। इस खुशी में शनिवार को प्रखंड के लोजपा कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह हरिगिरिधाम में हुआ। नेतृत्व लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन झा उर्फ मनटुन झा ने किया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र पाठक, रविंद्र राय, दुखरन पासवान, मिथिलेश झा, सुजीत मुखिया, अशोक राय, सुलो राय, अंकेश सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...