अलीगढ़, जुलाई 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कार्यकर्ताओं का भरोसा जीतने का काम कांग्रेस ने शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सीधे मिल रही है। संगठन में उनको पूरा मान सम्मान दिया जााएगा और विधानसभा से लेकर पंचायत चुनावों में मेहनत करने वालों को जिम्मेदारी दी जाएगी। कांग्रेस में जल्द ही भीड़ भी दिखाई देगी और सड़कों पर आंदोलन भी दिखेंगे। गुरुवार को मैरिस रोड धर्मपुर कोर्टयार्ड में कांग्रेस के ब्रज प्रांत का संगठन सृजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, बदायूं, पीलीभीत, बरेली, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर के जिला, महानगर, ब्लाक व वार्ड अध्यक्ष शामिल हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव तौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.