रांची, दिसम्बर 12 -- रांची। कार्मेल स्कूल, सामलोंग में अभिभावक दिवस शुक्रवार कोमनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर दीपक टोप्पो एसजे, सिस्टर जीना क्रास्टा एसी और प्रधानाचार्या सिस्टर रश्मिता एसी ने किया। कार्यक्रम में कक्षा एक से पांचवीं तक की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने नृत्य, नाटक, गायन, जुम्बा डांस एवं योग मुद्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों से अभिभावकों का मन मोह लिया। फादर दीपक टोप्पो ने कहा कि बच्चे ईश्वर के अनमोल वरदान हैं। उन्होंने बच्चों की शानदार प्रस्तुति पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि तुम्हारे सपने ही तुम्हारी पहचान हैं। अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत करते रहो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...